उत्‍तराखंड: पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, इन कर्मचारियों को दिया तोहफा

Uttarakhand Dhami Cabinet Meeting: उत्‍तराखंड मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में प्रदेश सरकार की अहम बैठक हुई। धामी सरकार की इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। हालांकि कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्‍ताव रखे गए जिस पर धामी कैबिनेट ने मंजूर करते हुए अपनी मुहर लगा दी है।

cm dhami

बैठक में कैबिनेट द्वारा जो निर्णय लिए गए उसकी जानकारी मुख्य सचिव एसएस संधू ने दी। उन्‍होंने बताया विभिन्‍न सरकारी विभगों में सहायक अभियंता को अनुमन्‍य कर दिया है। विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता पहले 200 से 2700 तक था। व्यक्तिगत सहायक में पदोन्नति के लिए 4800 का नया ग्रेड होगा।

इसके अलावा व्यवसाय श्रम विधेयक 2020 में पास हुआ था और भारत सरकार ने आदेश दिया था कि इसे वापस लिया जाए इस‍ीलिए इसे राज्य का वापस लेगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों को चाइल्ड केअर लीव में पहले 365 तक शत प्रतिशत वेतन दिया जाता था उसके बाद 80 प्रतिशत था अब तीसरे साल में भी 100 प्रतिशत मिलेगा।

इसके अलावा खनन के ढांचे को लेकर 7 अतिरिक्त पदों को स्वीकृति कैबिनेट से मिल चुकी है। वहीं 6 डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर और एक डीजी के लिए पीएस का पद. हर जिले में एक ऑफिसर नियुक्‍त होगा।

उत्‍तरांखड कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

  • प्रदेश के सहायक अभियंताओं को दिया जाएगा 4 हजार रुपये का वाहन भत्‍ता
  • महिला सरकारी/कार्मिक एकल अभिभावक महिला/पुरुष को सेवाकाल में शत प्रतिशत वेतन के साथ 2 साल सीसीएल को स्‍वीकृति
  • वित्‍त विभाग के वैयक्तिक सहायक संवर्ग में 4800 ग्रेड पे का वरिष्‍ठ वैयक्तिक अधिकारी पद का सृजन
  • औद्योगिक विकास विभाग में उत्‍तराखंड रिवर ड्रेजिंग नीति 2021 में संसोधन करने को अनुमति
  • गन्‍ने के एमएसपी में 20रुपये प्रति कुंतल को बढ़ोत्‍तरी, अगेजी प्रजाति का मूल्‍य 375 और सामान्‍य गन्‍ने का मूल्‍य 365 रुपये प्रति कुंतल
  • वाईब्रेन्‍ट विलेज योजना के तहत सीमांत गांव जादुंग उत्‍तरकाशी को पर्यटन विकास हेतु होम स्‍टे कलस्‍टर के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • कोरोना काल के पेडिंग बिला का 50 प्रतिश से अधिक का भुगतान केंद्र सरकार के आपदा मद से किया जाएगा
  • हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड को सोसाइटी के बजायय कंपनी संचालित करेगी
  • लखवाड़ ब्यासी परियोजना में 10 लाख तक के कार्य स्‍थानीय लोग लोकल सोसाइटी के जरिए कर सकेंगे
  • उत्‍तरांखड के कुश प्‍लेयर्स को लोकस सेवा और सरकारी पदों पर मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+