Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना निदेशालय रिंग रोड देहरादून में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक आयोजित की गई।
उत्तराखंड सूचना विभाग ने बताया कि बैठक के दौरान समिति ने कुल 5 पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड) से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की है। साथ ही 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन देने पर सहमति बनी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर 29 दिसंबर 2023 को सूचना निदेशालय रिंग रोड देहरादून में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में कुल 5 पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड) से आर्थिक सहायता देने के लिए समिति ने सहमति जताई।
'मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना' के अंततर्गत 3 वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने पर सहमति बनी है। बता दें कि पत्रकार एवं मृतक पत्रकार के आश्रितों के लिए पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड) की स्थापना वर्ष 2008 में की गई। वर्तमान में पत्रकार कल्याण कोष के मूलधन 7 करोड़ से अर्जित ब्याज के रूप में लगभग 24 लाख रुपये की धनराशि एंव 1 करोड़ 25 लाख रुपये की एफडी के रूप में जमा है।
कॉर्पस फंड के मूलधन से अर्जित ब्याज की धनराशि से ही पत्रकार एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता तथा वर्तमान में प्रदेश के 15 पात्र पत्रकारों को प्रतिमाह 8-8 हजार रुपये पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। इस दौरान समिति के सदस्यों के रूप में अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक शशि सिंह, डॉ. बीडी शर्मा, दिनेश जोशी, निशा रस्तोगी एवं दीन दयाल मित्तल उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी सरकार दे रही है महिलाओं को 5 लाख तक का ब्याज रहित लोन, जानिए क्या है स्कीम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
