महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड सरकार महिलाओं के लिए खास योजना की शुरुआत करने जा रही है।
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार महिलाओं को बिना ब्याज के लोन की सुविधा देने जा रही है ताकि वह भी उद्योग की शुरुआत कर सकें। प्रदेश सरकार की लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना खास तौर पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।

लखपति दीदी योजना का लाभ सिर्फ प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाएं ही उठा सकती है। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना की शुरुआत धामी सरकार ने नवंबर 2022 में की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आर्थिक गति को रफ्तार देना है। जिसमे महिलाओं की भी बराबरी की भागीदारी हो।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है। इसके साथ ही आपके पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपने बिजनेस को बिना पैसे की समस्या के आप आगे बढ़ा सकते हैं।
महिला को बिना ब्याज के मिलने वाले 5 लाख रुपए तक के लोन की मदद से बिजनेस को आसानी से आगे बढ़ाया जा सकता है। इस योजना का लाभ प्रदेश की उन महिलाओं को मिलेगा जोकि किसी ना किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और उनकी वार्षिक आय बहुत कम है। महिलाओं की आय बढ़ाने के लक्ष्य से शुरू की गई इस योजना का मकसद प्रदेश के विकास को भी आगे बढ़ाना है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?



Click it and Unblock the Notifications