यूपी की अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का उद्धाघन होगा और मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में निर्मित किए गए भव्य राम मंदिर के भव्य उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही हैं। राम मंदिर की स्थापना के साथ राम नगरी अयोध्या का कायाकल्प हो गया है। वहीं योगी सरकार फरवरी माह में पर्यटन से संबंधित 126 नए प्रोजेक्ट शुरू करने वाली है।

यूपी सरकार द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधित्व में फरवरी में होने वाले भूमि पूजन समारोह में अयोध्या में पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कम से कम 126 परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। लगभग 3,800 करोड़ की लागत वाली इन परियोजनाओं में होटल और रिसॉर्ट्स सहित चार मेगा आतिथ्य परियोजनाएं शामिल होने की संभावना है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बीते एक साल में यूपी में साढ़े 31 करोड़ पर्यटक आए। यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर यहां पर बड़ी मात्रा में रोजगार सृजन हुए। उन्होंने कहा 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अयोध्या सबसे विकसित और भव्य टूरिस्ट स्पॉट होगा।
सीएम ने कहा था हमारी डबल इंजन सरकार यूपी को धार्मिक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कर रही है। वाराणसी में पहले काशी विश्वनाथ में एक साथ पचार भक्त भी नहीं खड़े हो पाते थे लेकिन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद 50,000 श्रद्धालु एक साथ धाम में एकत्र होकर धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी की योगी सरकार ने मेरठ को दी सौगात, बागपत-रेलवे रोड के लिंक मार्ग को शासन ने दी मंजूरी
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
