उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मेरठ के लोगों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत-रेलवे रोड के लिंक मार्ग को मंजूरी दी है। इसके साथ योगी सरकार ने इस प्रोजेक्ट की शुरूआत करने के लिए 09 करोड़ 15 लाख 23 हजार 305 की पहली किस्त भी जारी कर दी है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके बारे में जानकारी दी। जिसमें यूपी सरकार ने बताया कि बागपत-रेलवे रोड के लिंक मार्ग को शासन की मंजूरी प्राप्त हो गई है।
रक्षा मंत्रालय के प्रस्ताव के आधार पर शासन ने 26 करोड़ 14 लाख 95 हजार 157 की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए 09 करोड़ 15 लाख 23 हजार 305 की पहली किस्त भी जारी कर दी है।मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) शीघ्र ही इस लिंक रोड का निर्माण करेगा। राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लिंग रोड को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब हे कि रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने का प्रयास बीते एक साल से किया जा रहा है लेकिन रक्षा विभाग की जमीन के मूल्य आधारित विकास कार्यो में बाधा आई। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका समाधान निकाला जिसक बाद बाद में पीडब्लूडी ने प्रस्ताव बनाकर राज्य को भेजा।
जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर शुक्रवार को पीडब्लूडी के विशेष सचिव लाल धीरेंद्र राव ने 26 करोड़ 14 लाख 95 हजार 157 रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय अनुमति दी। पीडब्लूडी के अभियंता प्रमुख को पहली किस्त नौ करोड़ 15 लाख 23 हजार 305 रुपये देने का आदेश दिया गया था
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
