Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकभवन में पीएम श्री (PM SHRI) स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए 404 करोड़ रुपये की धनराशि दी।
इसके साथ ही उन्होंने यूपी की पिछली सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीता कुछ समय उत्तर प्रदेश के लिए अंधकार का युग था। लेकिन अब सबका साथ सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमेशा यह सवाल रहा है कि गरीब का बच्चा जहां पढ़ता है वहां आवश्यक सुविधाएं तक नहीं थीं।

सीएम योगी ने कहा कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। स्कूल, विद्यार्थी और शिक्षक के बीच तालमेल नहीं थे। पहले कई स्कूल बंद होने के कगार पर थे।
यूपी में बेसिक के 96 प्रतिशत विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प में अपग्रेड किया गया
हर कोई चाहता था कि उसका बच्चा पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बने। लेकिन इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। अब यूपी से अंधकार हट चुका है। गरीब के बच्चे अब रोशनी में आ गए हैं। इसका परिणाम है कि यूपी में बेसिक के 96 प्रतिशत विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प में अपग्रेड किया गया है। स्कूल में क्लास, शौचालय, लैब और स्मार्ट क्लास बनवाई गई है। जिससे सभी बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ रहे हैं और आगे बढ़कर अपने सपने बुन रहे हैं।
प्रभु श्रीराम के दिव्य भव्य मंदिर के लोकार्पण की आई घड़ी
स्कूली बच्चों को बैग, किताब यूनिफॉर्म दिए। लेकिन पीएम श्री स्कूल आज की जरूरत है। यह अनोखा प्रयोग है। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास से प्रभु श्रीराम के दिव्य भव्य मंदिर के लोकार्पण की घड़ी आई है। पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है।
यह भी पढ़ें- किसानों को सिंचाई के लिए योगी सरकार की फ्री बोरिंग योजना, जानिए कैसे करें आवेदन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
