किसानों को खेती करने में किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। खेती में फसलों की सिंचाई किसानों के लिए सबसे चुनौतीभरा काम होता है। बेहतर सिंचाई के जरिए अच्छी फसल मिल सकती है।
लिहाजा प्रदेश सरकार ने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। छोटे और सीमांत किसानों को फ्री बोरिंग की सुविधा दी जा रही है। इस स्कीम का फायदा उठाकर किसान खुद ही अपनी फसल की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं। प्रदेश सरकार किसानों को पहले ही सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मुहैया करा रही है।

फ्री बोरिंग स्कीम योजना के तहत जिन किसानों के पास कम से कम 0.2 हेक्टेयर खेत जुताई योग्य है उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। हालांकि किसान को पंपसेट की व्यवस्था खुद करनी होगी। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के निवासियों को ही दिया जाएगा।
प्रदेश के लघु और सीमांत वर्ग के किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि सामान्य वर्ग के किसान के पास कम से कम 0.2 हेक्टेयर खेत होना अनिवार्य है लेकिन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, खेत के कागज, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो मुहैया करानी होगी। फ्री बोरिंग स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑफिशियल वेबसाइट /minorirrigationup.gov.in पर जाकर आवेदन करना है।
इस योजना के तहत लघु किसानों को 5 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा, जबकि सीमांत किसानों को 7 हजार रुपए तक का अनुदान मिलेगा। अनसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के किसानों को 10 हजार रपुए तक की सब्सिडी मिलेगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
