मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधित्व में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश की योगी सरकार राज्य की सड़कों से लेकर अन्य सभी विकास संबंधी क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है। शनिवार को बदायूं जिले में 400 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं इस मौके पर सीएम योगी ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस को लेकर दावा किया कि सरकार का प्रयास है कि गंगा एक्सप्रेस वे इस साल बनकर तैयार हो जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदायूं में कहा हर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के कार्य हो रहे हैं, अच्छी सड़कें बन रही हैं। हर घर नल की योजना लागू हो रही है। किसानों के लिए नई-नई चीजें विकसित की जा रही हैं। इसके साथ ही सीएम ने बदायूं के लोगों से कहा कि अभी आपको यहां से लखनऊ पहुंचने में पूरे 7 से 8 घंटे लगते होंगे लेकिन गंगा एक्सप्रेस वे सबसे ज्यादा बदायूं जनपद में ही बन रही है, हमारा प्रयास है कि गंगा एक्सप्रेस वे इस साल बनकर तैयार हो जाए जिसके बाद आपके बदायूं से राजधानी लखनऊ की दूरी महज तीन घंटे में तय होगी।
इस अवसर पर सीएम योगी ने बायोगैस प्लांट का शुभारंभ करते हुए कहा
कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट से ना केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। इससे खेतों में पराली जलाने की बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा। अब पराली से और गोबर से यूपी के किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी। सीबीजी प्लांट ना केवल किसान और पशुपालकों के लिए, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।
ये भी पढ़ें-यूपी: सीएम योगी ने बदायूं को बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की दी सौगात
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
