उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदांयू जिले को बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने आज बदांयू में 44 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

दातागंज के गांव सैजनी में सीएम योगी ने एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन करने के साथ 44 नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री को बायोगैस प्लांट के लिए धन्यवाद दिया और बदांयू के लोगों को बधाई भी दी। बदांयू में हुए कार्यक्रम मे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने बदायूं में एचपीसीएल कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र के उद्घाटन और 08 नए सीबीजी संयंत्रों के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि बदांयू जनपद के दातागंज में बायोगैसक प्लांट की शुरूआत प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारकर नई और बेहतरीन शुरूआत की गई है।सीएम ने कहा जिसको आप Waste कहते थे, अब वह Waste नहीं होगा, वह Wealth का काम करेगा।
सीएम योगी ने ये भी बताया कि प्रदेश के आठ जिलों जिनमें बरेली, सीतापुर, बहराइच शामिल हैं वहां पर ऐसे ही बायोगैस प्लांट जल्द लगाए जाएंगे। इस मौके पर सीएम ने उक्त जिलों को भी बायोगैस प्लांट का शिलान्यास वर्चुअली किया।
सीएम ने बताया कि हर बायोगैस प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन चाहिए इससे 100 युवाओं को रोजगार मिलेगी इसके साथ इससे किसानों की आय दोगुनी होगी क्योंकि प्लांट से गैस के साथ कंपोस्ट भी तैयार हो जिसे वेस्ट कहते हैं वो प्लांट की बदौलत वेल्थ बनेगा।
सीएम योगी ने "इसके साथ ही कहा कि ये ही नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। समृद्धि है तो सुरक्षा भी है। सुशासन है तो सुव्यवस्था भी है। जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश "था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव हो रहा है, कहीं दीपोत्सव तो कहीं होली उत्सव। त्योहारों से जुड़कर लोग आनंदित हो रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications