Jharkhand: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग अबुआ आवास निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में लगातार तेजी ला रहा है। इस योजना में अब तक ग्रामीणों से कच्चा मकान को पक्का करने के लिए 31 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। उसमें से 29. 97 लाख आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है।

इसमें से लगभग एक लाख आवेदन डुप्लिकेट मिले हैं। बीते चार वर्ष की उपलब्धि और आगे की कार्ययोजना से अवगत कराते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि विभाग बंजर भूमि पर कांटा रहित कैक्टस के पौधे लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। यह पशु चारा के साथ वेगन लेदर निर्माण में भी काम आएगा। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर सूचना भवन के सभागार में पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दे रहे थे।
चालू वित्तीय वर्ष में 911.49 लाख मानव दिवस का सृजन
4 साल के भीतर मनरेगा के तहत अब तक 4135 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 900 लाख अनुमोदित मानव दिवस के विरुद्ध अब तक कुल 911.49 लाख मानव दिवस सृजन करते हुए कुल 2962.40 करोड़ रूपये की राशि का व्यय की जा चुकी है। वहीं सौ प्रतिशत् मजदूरी का भुगतान किया गया है। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 1100 लाख से अधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है।
वहीं 4 वर्षों में मनरेगा की 23.73 लाख योजनाओं को पूरा किया जा चुका है तथा 6.85 लाख योजनाओं पर कार्य जारी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी अबतक कुल 6.26 लाख योजना पूर्ण की जा चुकी है। मानव दिवस सृजन में महिलाओ की भागीदारी का प्रतिशत 47.87 है। दूसरी ओर बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत ग्रामीणों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से गत 4 वर्षों में कुल 1,31,850 एकड़ भूमि पर बागवानी के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 1,10,665 एकड़ भूमि पर बागवानी के जरिये से अबतक कुल 1,27,381 परिवारों को लाभान्वित किया गया है।
नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना के तहत 4 वर्षों में जल संचयन एवं मृदा संरक्षण के उद्देश्य से पूरे राज्य में अब तक कुल 5,84,511 योजनाओं को पूर्ण किया गया है और वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 1,10,903 योजनाओं पर कार्य जारी है। बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन के तहत मनरेगा तथा राज्य योजना मद की राशि से बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन तहत एक लाख सिंचाई कूप निर्माण किया जा रहा है। वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के माध्यम से इस वित्तीय साल में 10 हजार अतिरिक्त वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान निर्माण का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें झारखंड के 2500 युवाओं को मिलेगा नौकरी का ऑफर लेटर, सीएम हेमंत सोरेन देंगे सौगात
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications