Jharkhand News: झारखंड के स्थानीय युवाओं को प्राइवेट सेक्टर क्षेत्र में 75 % नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 जनवरी को 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर सौंपेंगे।

रांची के होटवार स्थित खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में हुनर संपन्न युवाओं को अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स और ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों के लिए ऑफर लेटर दिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री सोरेन के निर्देश पर प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कर लगभग 56 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर दिया जा चुका है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से दिसंबर 2021 में रांची के ओरमांझी स्थित कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में कई टेक्सटाइल प्लांट्स का शुरू किये गए थे। आज उन प्रयासों से केवल तीन वर्ष में 10 हजार से अधिक युवाओं को रांची में रोजगार प्राप्त हुआ है. यहां स्थित कपड़े की फैक्ट्रियां न केवल लोगों को रोजगार दे रही हैं, बल्कि उन्हें बढ़िया सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। यहां कार्य करने वालों में 90 % महिलाएं हैं। यह सभी कुल्ही स्थित अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स और ओरिएंट क्राफ्ट की अत्याधुनिक कपड़े की इकाई में काम कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। जिस कुल्ही गांव में एक समय सड़क नहीं थी, आज सीएम हेमंत सोरेन की दूरदृष्टि ने कुल्ही गांव की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। अब इस गांवके लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें झारखंड: कृषि मेला में किसानों ने अपने उत्पाद का किया प्रदर्शन, हेमंत सरकार ने बांटे उपकरण
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
