Samajik Suraksha Yojana 2024 Apply Process: भारत के अलग-अलग राज्यों की सरकारें अपने-अपने राज्य के नागरिकों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है सामाजिक सुरक्षा योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹4000 दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन महिलाओं को ये फायदा मिल सकता है इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकती हैं।

हर महीने मिलेंगे 4000 रुपये
बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना को शुरु किया है। यह योजना उन महिलाओं के लिए लाई गई है जिनके पति का निधन हो चुका है या फिर वह महिलाएं जो तलाकशुदा है। इस योजना के तहत बिहार में महिलाओं को हर महीने ₹4000 आर्थिक मदद के लिए दिए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार सरकार की इस योजना का फायदा उन बच्चों को भी मिलेगा जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं। उन बच्चों को भी इस योजना के अंतर्गत हर महीने 4000 रुपये दिए जाएंगे।
कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई?
अगर आप इस योजना के लिए अप्लाई करने जा रही हैं तो इसके लिए महिलाओं की शहरी क्षेत्र में सालाना आय 95 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 72000 से कम होनी चाहिए और इसके साथ इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को कुछ डॉक्यूमेंट् भी देने होंगे। इसके लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और तलाक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही जिन बच्चों की उम्र 18 साल से कम है केवल उन्हें ही इस योजना का फायदा मिलेगा।
अगर ये सभी प्लाइंट्स को पूरा किया जाएगा, तो हर महीने 4000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वे बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद पा सकें।
ऐसे करें इसमें अप्लाई
सामाजिक सुरक्षा योजना का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की आर्थिक स्थिति को सुधारना के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत सहायता पाने के लिए महिलाओं को अपने जिले के बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय में आवेदन देना होगा। आवेदन मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा घर जाकर जांच की जाएगी और वेरिफिकेशन के बाद अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तो राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। महिला सशक्तिकरण को देखते हुए इस योजना को शुरु करने का फैसला लिया गया है। इस योजना की वेबसाइट के बारे में अभी सरकार के द्वारा नहीं दी गई है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
