Chhattisgarh PDS: छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड सभाकक्ष में जिला प्रबंधक एवं प्रभारी जिला प्रबंधकों की समीक्षा बैठक ली।

मंत्री दयालदास बघेल ने समीक्षा बैठक में नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर प्रबंधक संचालक के.डी कुंजाम और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। मंत्री बघेल ने गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री दयालदास बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के उचित मूल्य दुकानों में राशन का भण्डारण प्रत्येक माह निर्धारित समय में करने के लिए कहा है, ताकि लोगों को समय पर चावल, शक्कर, गुड़, चना, नमक मिल सकें। सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में गुड़ और चना की गुणवत्ता में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चावल की गुणवत्ता का परीक्षण करते समय शासन द्वारा निर्धारित मानक गुणवत्ता का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
मंत्री दयालदास ने कहा कि उचित मूल्य दुकान के माध्यम से लोगों तक अच्छे चावल पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। चावल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में अधिकारियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
