Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने किसानो की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। सीएम साय के कथन पर राज्य की जनता को भी भरोसा है,क्योंकि सत्ता पर काबिज होते ही उन्होंने मोदी की गारंटी को पूरा करने का अभियान शुरू कर दिया है।

सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान का विपुल उत्पादन होता है और छत्तीसगढ़ को 'धान के कटोरे' के नाम से जाना जाता है। हमारे यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के किसानों की चिंता की। उन्होंने किसानों को साहूकारों से मुक्ति दिलाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की। थी। उन्होंने देश और प्रदेश के करोड़ों किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का कार्य किया, इससे किसानों को काफी राहत मिली। साय का कहना है कि भाजपा की रीति नीति में समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसे मुख्यधारा से जोड़कर उसके जीवन को बेहतर करना शामिल है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गौठान बनेंगे आर्थिक समृद्धि के केन्द्र, नाबार्ड द्वारा विकसित किए जाएंगे मॉडल गौठान
सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि 15 साल की हमारी डॉ. रमन सिंह जी की राज्य सरकार के समय से ही प्रदेश के किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का काम शुरू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अनेक योजनाएं शुरू की। किसानों को जागरूक करने के मकसद से किसान चैनल प्रारम्भ किया, मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमारी सरकार के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदने का वादा पूरा किया। हमने किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस देने का वायदा किया था, हमने यह वादा पूरा किया। किसानों को मोदी जी की गारंटी में 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी का वादा पूरा करने के लिए समर्थन मूल्य से अंतर की राशि किसानों को जल्द ही एकमुश्त दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से मिल रहे फीडबैक के मुताबिक नया साल 2024 शुरू होते ही किसानों के जीवन में खुशहाली और उम्मीद बहाल हुई है। ग्रामीण जीवन जी रहे जनो का मानना है कि उन्हें उम्मीद है कि अगले 5 साल में उनके क्षेत्र में भी विकास होगा और हर घर समृद्धि आएगी। जनता की उम्मीदों के मध्य राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम कहते हैं कि हम सब छत्तीसगढ़ को उन्नत प्रदेश बनाना चाहते हैं, इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। हमारी सरकार हर मोर्चे पर किसानों और आमजनों के साथ खड़ी है। जो भी वादे मोदी की गारंटी में शामिल हैं,उन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा ।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
