Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के काम अब गांवों में ही होंगे। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार आपके माध्यम से अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कार्य किए जाएंगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि 'आप दी सरकार, आप दे दुआर' अभियान के तहत आज डेराबस्सी के भांखरपुर गांव में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनका मौके पर ही समाधान किया गया। सरकार गांवों में लोगों के पास जा रही है और उनकी कठिनाइयों को कम कर रही है। इस पहल को लोगों द्वारा दी गई जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए मैं बहुत आभारी हूं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आज से दफ्तरों की झंझट खत्म हो गई। सरकार आपके पास आएगी। अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज मोगा में नव विवाहित जोड़े को 2 घंटे के अंदर शादी पंजीकरण प्रमाणपत्र मिल गया। वो भी उनके घर दे गया। जिसके लिए कई महीनों तक ठोकरें खानी पड़ीं। अब झंझट खत्म हो गए। अब लोगों को इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। पंजाब सरकार के लोग आपके घर आकर काम करके जाएंगे।
सीएम मान ने कहा कि जनता के लिए कुछ नहीं किया तो मुख्यमंत्री बनके क्या फायदा। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने अकाली दल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने जिनसे पंजाब को बचाया है, वो आजकल पंजाब को बचाने के लिए घूम रहे हैं। ये उनकी पंजाब बचाओ यात्रा नहीं है, ये उनकी परिवार बचाओ यात्रा है।
यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार के प्रयासों से बदल रहा पंजाब, बिना रिश्वत और सिफारिश के मिल रहीं सरकारी नौकरियां
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications