Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारों में अंतर होता है। पिछली सरकारों ने खिलाड़ियों को नौकरी देने का झूठा वादा किया था। भगवंत मान सरकार ने तजिंदर सिंह को पांच साल बाद पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्ति दी है।
पंजाब की आप सरकार ने कहा कि महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पांच साल बाद ही उन्हें डीएसपी रैंक पर नियुक्ति मिल गई। खिलाड़ी पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करते हैं और उनका सम्मान आप सरकार की पहली प्राथमिकता है।

विदेशों में रहने वाले एनआरआई पंजाब में कर रहे निवेश
भगवंत मान सरकार के प्रयासों से पंजाब बदल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। विदेशों में रहने वाले एनआरआई पंजाब में निवेश कर रहे हैं। एनआरआई परिवार की ओर से टांडा में यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
बेरोजगारी खत्म करने के लिए आप सरकार प्रतिबद्ध
साथ ही उन्होंने कहा कि आप सरकार का मिशन रोजगार जारी है। भगवंत मान सरकार के दौरान युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। आप सरकार बेरोजगारी खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वर्षों से देश का नाम पूरी दुनिया में चमका रहे खिलाड़ियों को पिछली सरकारों से कोई सम्मान नहीं मिला। भगवंत मान सरकार द्वारा दिया गया है। तेजिंदर पाल सिंह तूर पिछले पांच साल से पंजाब पुलिस की नौकरी का सपना संजोए बैठे थे और उन्हें भगवंत मान सरकार ने पंजाब पुलिस का डीएसपी बना दिया है।
पांच साल बाद ही फिर से महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को डीएसपी का काम भी दिया गया है। सरकार को खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: AAP सांसद ने मनरेगा मजदूरों की उठाई आवाज, इतनी मजदूरी देने के लिए केंद्र सरकार से की अपील


Click it and Unblock the Notifications