Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को हरियाणा के जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और पंजाब के लोगों का बिजली बिल जीरो आता है तो हरियाणा का क्यों नहीं आएगा।
सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के लोगों से वादा करते हुए कहा कि मुझे एक मौका दे दो, बिजली बिल जीरो कर दूंगा। पंजाब में सभी लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये एक लाख बिजली के बिल हैं, देख लो सब के सब जीरो ही हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली और पंजाब में बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं तो हरियाणा वालों ने क्या गलती कर रखी है? अगर मुझे एक मौका मिलता है इन सबके भी बिजली बिल जीरो आएंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर मेरी 5 मांगें पूरी कर दो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
1. देश की शिक्षा व्यवस्था ठीक कर दो, सबके लिए समान शिक्षा कर दो।
2. सबके लिए अच्छे इलाज का इंतजाम कर दो।
3. महंगाई कम कर दो, हमने दिल्ली, पंजाब में महंगाई कम करके दिखाई
4. हर हाथ, हर युवा को रोजगार दे दो
5. गरीबों को फ्री बिजली, सबको 24 घंटे बिजली दे दो
सीएम केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साहब से नौकरी मांगने गये तो वे इन युवाओं को इजरायल मजदूरी करने भेज रहे हैं, जहां युद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा खट्टर साहब आप हरियाणा के बच्चों को यहां नौकरी नहीं दे सकते तो इस्तीफा दे दो।
यह भी पढ़ें- OPINION: सड़क हादसों में अब नहीं होगी किसी की मौत, CM मान के इस कदम से देश का पहला राज्य बन गया पंजाब
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
