OPINION: सड़क हादसों में अब नहीं होगी किसी की मौत, CM मान के इस कदम से देश का पहला राज्य बन गया पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। वैसे तो अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का कल्याण कर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने लोगों के जीवन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में जाने वाली कीमतों जानें को बचाने के लिए बड़े अभियान की शुरुआत की है।
सीएम मान के इस कदम से पंजाब के इतिहास में नया अध्याय लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने 'सड़क सुरक्षा फोर्स' के 129 हाई-टेक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। पंजाब में हर साल लगभग 3 हजार कीमत जान को बचाने के उद्देश्य से इस महाअभियान की शुरुआत की है।

अहम भूमिका निभाएंगे सड़क सुरक्षा बल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि यह पंजाब के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। ये फोर्स लोगों की कीमती जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सांसद रहते भगवंत मान ने सड़क हादसों का मुद्दा लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाया था।
बहुत पहले आया था सीएम मान के मन में विचार
इन हादसों के चलते राज्य में हर दिन 12 मौतें होती थीं। तभी उनके मन में यह विचार आया था कि जब वह कभी राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे तो लोगों की जान बचाने के लिए एक समर्पित फोर्स का गठन किया जाएगा। सड़क दुर्घटना में अधिकतकर मौतें नेशनल हाईवे पर होती है। इसकी संख्या उस वक्त काफी बढ़ जाती है जब पुलिस की उपस्थिति कम होती है। शाम के छह बजे से रात्रि 12 बजे के बीच अधिक मौतें होती हैं।
सड़क हादसों में हर दिन 14 मौतें
ड्रिंक एंड ड्राइव को रोकने के लिए विशेष उपकरणों से लैस 129 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए जाएंगे। जैसे ही सड़क दुर्घटना में कोई घायल होता है, सड़क सुरक्षा बल तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराएगा। जिससे उसकी कीमती जान बचाई जाएगी। पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन लगभग 14 बहुमूल्य जानें जाती हैं। इस पर अब पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications