Punjab News: पंजाब सरकार के वित्त विभाग को जीएसटी के माध्यम से बड़ा फायदा हुआ है। बिल लाओ इनाम पाओ योजना ने काफी रंग लाई है। इस योजना के से जीएसटी विभाग को काफी लाभ मिला है। जीएसटी चोरी करने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बड़े स्तर पर डीलरों पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही लोग भी इसको लेकर काफी जागरूक हुए। जीएसटी विभाग की फरीदकोट मंडल की उप कमिश्नर रणधीर कौर ने बताया कि इस योजना के तहत आम जनता को सामान खरीदने के बाद बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।

सरकार ने इस योजना की शुरुआत सितंबर 2023 में किया था। इस योजना का नाम 'बिल लाओ, इनाम पाओ' रखा गया था। लोगों को इस योजना के प्रति काफी जागरूक किया गया। इसी का नतीजा है कि आम लोगों ने इस योजना को काफी एप्रिशिएट किया।
बकाया टैक्स और जुर्माना वसूला गया
वित्त विभाग ने बताया कि दिए गए एप पर लोग अपने खरीद-बिक्री का बिल अपलोड करते थे। जिससे पता चला कि यहां के स्थानीय डीलर कच्चा बिल काटकर टैक्स चोरी करते थे। इसके बाद विभाग ने इन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की। बकाया टैक्स और जुर्माना वसूला गया।
906944 रुपये की वसूली की गई
बठिंडा, फरीदकोट और मानसा में जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत कुल 1388692 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिसमें से 906944 रुपये की वसूली की गई। बता दें कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को ऐप पर बिल अपलोड करना होता है। सरकार हर महीने 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार ड्रा के माध्यम से देती है। इस योजना का लाभ कई उपभोक्ताओं ने उठाया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: तीर्थ यात्रियों को अब हवाई जहाज से तीर्थ कराएंगे सीएम भगवंत मान, केंद्र पर साधा निशाना
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications