Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में 4.62 करोड़ रुपये की लागत से बनी 14 नई ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के तीर्थयात्रियों को अब हवाई जहाज से तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि रेलवे को हमने पौने दो करोड़ रुपये जमा करवाए थे, इसके बावजूद उन्होंने ट्रेन देने से इनकार कर दिया। रेल इंजन देने से मुकरने के बाद सीएम मान ने ऐलान किया कि अब तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ स्थल भेजेंगे।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार अपने लोगों को फ्लाइट से तीर्थ यात्रा करवाएगी। केंद्र चाहे जो कर ले तीर्थयात्रा जारी रहेगी। विमान बुक करवा लिए गए हैं, जल्द ही यात्रा शुरू होगी।
इसके अलावा भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब अन्य राज्यों से सीधे संपर्क करने में जुटा है। जिस राज्य को चावल, गेहूं या कोई अन्य सामग्री चाहिए, पंजाब उन्हें सीधे तौर पर सामग्री प्रदान करेगा। पंजाब अपना रास्ता खुद बनाना जानता है।
बता दें कि पंजाब को शिक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई पहल की है। उन्होंने हर वर्ग को किताब से जोड़ने की पहल की है। सीएम मान ने गांवों में रहने वाले हर वर्ग को किताबों से जोड़ने के लिए लाइब्रेरी बनाने का विशेष काम शुरू किया है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज जिला संगरूर में 4.62 करोड़ रुपये की लागत से बनी 14 नई ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए पुस्तकालयों में किताबें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य पंजाबी पढ़-लिखकर अच्छे-अच्छे पद प्राप्त करना है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: लोगों को किताब से जोड़ेंगे सीएम मान, 4.62 करोड़ की लागत से बनेंगे 14 लाइब्रेरी
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications