Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शिक्षकों के लिए नई और पारदर्शी ट्रांसफर नीति को मंजूरी दे दी है। सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शिक्षकों के ट्रांसफर को और आसान बनाने के लिए हमने आज अहम फैसले लिए हैं। शिक्षकों का ट्रांसफर उनके जिलों में और उनके ही क्षेत्र में किया जाएगा।
सीएम मान ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे शिक्षक ट्रांसफर के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पर नहीं, बल्कि पढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की परेशानी हमने हल कर दिया है। हमारे शिक्षक अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेंगे। वे पढ़ाने पर ध्यान देंगे।
अपने जिले और क्षेत्रों में करा सकते हैं ट्रांसफर यह नीति उन शिक्षकों के लिए वरदान साबित होगी, जिनके परिवार के सदस्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं। ये शिक्षक अब अपने परिवर के लोगों की देखभाल कर सकते हैं। शिक्षक अब अपने जिले और क्षेत्रों में ट्रांसफर करा सकते हैं। भगवंत मान सरकार ने इसके लिए नई नीति को मंजूरी दे दी है।