Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को अग्निवीर शहीद अजय सिंह के परिवार से मिलने उनके गांव रामगढ़ सरदारन पहुंचे। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारे शहीद हमारी पूंजी हैं। उनके परिवार का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।
सीएम मान ने लुधियाना के गांव रामगढ़ सरदारों के अग्निवीर शहीद अजय सिंह के घर पहुंचकर परिवार से दुख साझा किया। भगवंत मान सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही गांव में एक स्टेडियम बनाया जाएगा। परिवार को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के गौरवशाली शहीदों के साथ कोई भेदभाव नहीं करेगी। उनके परिवारों का ख्याल रखना सरकारों का नैतिक कर्तव्य है। अजय सिंह हमारे देश की आजादी को कायम रखने के लिए ड्यूटी पर रहते हुए शहीद हो गए।
सीएम मान ने कहा कि शहीद अजय सिंह सिर्फ एक परिवार के बेटे नहीं हैं, बल्कि अब वह पूरे देश के बेटे बन गये हैं। शहीदों को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन हम उनके परिवारों को हर तरह से पूरा सम्मान दे रहे हैं। हम अपनी पार्टी की तरफ से ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये देने का वादा पूरा कर रहे हैं।
साथ ही गांव के स्कूल का नाम शहीद अजय सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की है। शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'इनका ध्यान रखना हमारा कर्तव्य', CM भगवंत मान ने शहीदों की विधवाओं की पेंशन में 4 हजार की बढ़ोतरी की
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
