Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी स्कूलों की तस्वीरें बदलने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों को इंटरनेट से जोड़ने का फैसला किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सभी 19120 स्कूल इंटरनेट से जुड़ेंगे।
इसके अलावा 1096 नए क्लास रूम भी बनेंगे। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के नेतृत्व में अथॉरिटी की कार्यकारी कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एक्शन प्लान बनाए गए। इसके तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
छात्रों के बीच कॉमर्स और साइंस की शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। मुफ्त वर्दी और पुस्तक, पुस्तकालयों और खेलों को प्राथमिकता दी गई है।