पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर 461 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नगर भवन में नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सीएम मान ने लोगों को न्याय दिलाने के लिए दशमेश पिता के नक्शेकदम पर चलने का आह्वान किया।

सीएम ने श्री गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए कहा
महान सिख गुरु ने हमें अत्याचार, अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ना सिखाया था। इस पवित्र दिन पर हम सभी को लोगों की सेवा के लिए अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने उत्साहपूर्वक लोगों की सेवा करने और राज्य की प्रगति में योगदान देने के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
सीएम ने कहा पिछले कई आयोजन पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का गवाह बना है। यह युवाओं की भलाई सुनिश्चित करने और उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि अब तक 40,000 से अधिक युवाओं का चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर इन पदों के लिए किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ये युवा सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं और अब उन्हें मिशनरी उत्साह के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि नए भर्तीकर्ता समाज के जरूरतमंदों और वंचित वर्गों की मदद करने के अलावा उन्हें न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी कलम का उपयोग करेंगे।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications