Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। खासतौर से कृषि के क्षेत्र में पंजाब ने अभूतपूर्व विकास किया है। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड(एआईएफ) योजना को लागू करने में पंजाब नंबर वन राज्य बना है। पंजाब सरकार ने 7646 प्रोजेक्ट्स के लिए 2 हजार करोड़ रुपये बांटे हैं।
इसकी जानकारी खुद बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने दी है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक कृषि परियोजनाओं को मंजूरी पंजाब में दी गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब ने इस हफ्ते 7646 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस परियोजनाओं में 3500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी
इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये के सावधि ऋण बांटे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होते ही पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ जाएगा। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। उनकी आय में भी काफी बढ़ोतरी होगी।
8298 में 7646 परियोजनाओं के लिए सावधि ऋण दिए गए
चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि अब तक मंजूर 8298 परियोजनाओं में से 92 प्रतिशत यानी 7646 परियोजनाओं के लिए सावधि ऋण दिए गए हैं। बागवानी मंत्री ने बताया कि वितरित राशि के मामले में अग्रणी जिलों में पटियाला (250.3 करोड़ रुपये), लुधियाना (206.23 करोड़ रुपये), संगरूर (201.97 करोड़ रुपये), बठिंडा (182.33 करोड़ रुपये) और फिरोजपुर (159.59 करोड़ रुपये) का नाम शामिल है।
बागवानी मंत्री ने व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया
एआईएफ योजना को बढ़ावा देने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर काम किया जा रहा है। लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए बागवानी मंत्री ने व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। जिससे लोग आसानी से संपर्क कर सके। एआईएफ योजना पात्र गतिविधियों के लिए सावधि ऋण पर 7 वर्षों तक 3 प्रतिशत ब्याज सहायता प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान की नीतियों का असर, सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications