Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके है। मतदान के बाद चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत को लेकर आंकड़े भी जारी हैं। वह यह बताने के लिए काफी हैं कि मतदान में महिला वोटरों ने काफी योगदान दिया है। महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई है। खासतौर पर ग्रामीण इलाके की महिलाओं ने जमकर वोटिंग की है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं में शासन के प्रति विश्वास जगाया है,इसका लाभ सत्तारूढ़ दल भाजपा को मिलता दिख रहा है।
भाजपा खेमे का दावा है की महतारी वंदन योजना के तहत जो राशि महिलाओं के खाते में आई है, उसका असर मतदान में नजर आया है। राजनीती के जानकार भी मानते हैं कि इस चुनाव में महिलाओं ने घर से निककर उस पार्टी को वोट दिया है,जिसने उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूर बनाया है। फ़िलहाल यह तय है कि छत्तीसगढ़ में महिला वोटर गेम चेंजर साबित होंगी।

पहले महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में कम होती थी,लेकिन विधानसभा चुनाव से पूर्व मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना ने काफी कुछ बदल कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार बनने के बाद महतारी वंदन योजना लागू कर दी गई, लिहाजा महिलाओं का झुकाव भाजपा के पार्टी बढ़ता दिखाई दे रहा है। वर्तमान के लोकसभा चुनाव में भी यह ट्रेंड देखने को मिला है। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी तय की है।
भाजपा नेत्री सरोज पांडे का कहना है कि महिलाओं ने मतदान में जो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. वह पूरी तरह से महतारी वंदन योजना का प्रभाव है। महिलाओं को अबतक हमने तीन किश्तें जारी दी हैं. इसलिए महिलाओं का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। हाल ही में महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त में 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाको में रहने वाली महिलाएं और श्रमिक वर्ग से ताल्लुकात रखने वाली महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से काफी लाभ पहुँचाया है। बहराहल महिलाओं के उत्साह से लोकसभा चुनाव का रुझान तो साफ़ नजर आ रहा है,लेकिन नतीजे का इंतज़ार करना होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
