Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने अल्प कार्यकाल में ही गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, दलित, आदिवासियों के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार करके उनके क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। वह इसका श्रेय पीएम नरेन्द्र मोदी को देते हैं। राज्य में भले ही लोकसभा चुनाव प्रचार थम चुका है,लेकिन साय ने अपनी हर सभा में छत्तीसगढ़ में कार्य होने के लिए मोदी की गारंटी का ज़िक्र किया।
सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि मोदी जी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है। इसके पीछे एक ही वजह है कि मोदी जी 140 करोड़ जनता की चिंता करते हुए 24 में से 18 घंटे लगातार काम कर रहे हैं। मोदी जी ने पिछले दस साल में देश के हित को सामने रखकर कई ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। 500 साल तक टेंट में रह रहे भगवान श्रीराम लला को अयोध्या में भव्य मंदिर में स्थापित करने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ ही पूरे देश की सुरक्षा को मजबूत किया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है जिसकी तीसरी किश्त की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। वनवासी भाइयों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे।
साय का कहना है कि हमने विधानसभा चुनाव जीता और लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह गलतफहमी फैला रही है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनते ही संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, परंतु न तो संविधान बदलेगा और न ही किसी का आरक्षण खत्म होगा।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने किया कमाल, सीएम विष्णुदेव साय को सुनने उमड़ती है भीड़
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
