Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली भाजपा सरकार को केवल 4 महीने से थोड़ा अधिक का वक़्त ही पूरा हुआ हैं। इसी बीच उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही अपने अल्पकाल की उपलब्धियों को भी जनता के सामने प्रस्तुत करना पड़ रहा है।
जाहिर सी बात है कि छत्तीसगढ़ की जनता को अपनी ही पार्टी भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए उनके पास कोई तो बात होनी ही चाहिए। विष्णुदेव साय को अधिक समस्या नहीं हो रही है, क्योंकि कम समय में ही उन्होंने जनता के दिल में अपनी जगह बना ली है।

विष्णुदेव साय जहां जा रहे हैं। उन्हें देखने और सुनने के लिए आमजनों की भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि 4 महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए की सहायता राशि जारी की गई है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।
वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है, जो देश में सर्वाधिक है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भी छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है, समृद्धि और खुशहाली का बजट है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
इतना ही नहीं बस्तर में नक्सल समस्या के खिलाफ भी सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में बीते चार महीनों में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 350 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और कई ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि पहुंचविहीन गांवों में विकास के द्वार खोलते हुए नियद नेल्लार योजना शुरू कर दी गई है,यानि जहां कभी विकास नहीं पहुंचा, वहां सरकार खुद पहुँच रही है।
यह भी पढ़ें OPINION: भाजपा सरकार ने जीता छत्तीसगढ़ की महिलाओं का विश्वास, महतारी वंदन योजना ने किया कमालsas


Click it and Unblock the Notifications