MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार इस बात को अच्छे से समझती है कि जनता के प्रति शासन की जिम्मेदारी क्या होती है। रीवा जिले के मनिका गांव की पीड़ा दायक घटना पर सीएम यादव ने जिस तरह की गंभीरता दिखाई है, वह भविष्य में उत्तरदायित्व तय करने में मिसाल बन सकती है।
बोरवेल में गिरे मासूम मयंक को काफी कोशिशों के बावजूद नहीं बचाया जा सका, इससे मुख्यमंत्री किस कदर आहत हैं, वह एक्स पर उनके पोस्ट से जाहिर होता है।

संवेदनशील सरकार का परिचय
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया से जाहिर हो रहा है कि जब एक अभिभावक के सामने इस तरह की घटना हो जाती है तो उसपर क्या गुजरती है। अपार दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार मासूम मयंक के परिजनों के साथ जिस तरह से खड़ी है, वह उसकी संवेदनशीलता दिखाती है।

तत्काल जवाबदेही तय करके सरकार ने पेश किया उदाहरण
लेकिन, इस के साथ ही जिस तरह इसने जवाबदेही तय करके उत्तरदायी लोगों पर कार्रवाई की है, वह एक उदाहरण है। सीएम यादव ने खुद जानकारी दी है कि इस घटना को देखते हुए त्योंधर जनपद के सीईओ और एसडीओ पीएचई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का साफ संकेत, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
दुख की बात ये है कि प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद वह मासूम बच नहीं सका। लेकिन, राज्य सरकार ने ऐसे मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करके यह संदेश दिया है कि ऐसी घटनाओं के लिए जो भी लोग जिम्मेदार होंगे, उनकी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी।
जनता को भी जागरूक करने का प्रयास
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आम जनता से यह भी अपील की है कि बोरवेल को ढंक कर रखें, जिससे कभी भी इस तरह की स्थिति पैदा होने की गुंजाइश ही न बचे।

6 वर्ष के मासूम को बोरवेल से निकालने में 45 घंटे लगे। इसके लिए प्रशासन ने जी-जान लगा दिया और बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने भी अपने सभी सूझबूझ का इस्तेमाल किया। लेकिन, इन सभी एजेंसियों की भी एक सीमा होती है।
किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए यह समय बहुत ही निर्णायक होता है। एक तरफ एक मासूम की जिंदगी न बच पाने की पीड़ा और दूसरी तरफ उसके लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ ऐक्शन लेने की आवश्यकता।
इसे भी पढ़ें- OPINION: मोहन सरकार की मेहनत रंग लाई, विक्रम व्यापार मेले में वाहन खरीद का रिकॉर्ड बना
लेकिन, मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने अपनी सभी जिम्मेदारियों में न सिर्फ तालमेल बिठाने की कोशिश की है, बल्कि आम लोगों को भी भविष्य के लिए सावधान रहने का आह्वान करके अपना उत्तरदायित्व निभाने का एक प्रयास किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications