MP की मोहन सरकार लगातार प्रदेश में लगने वाले पारंपरिक मेलों को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रही है, जहां अब मोहन सरकार के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। उज्जैन में आयोजित विक्रम व्यापार मेले ने खास रिकॉर्ड कायम किया है, जहां इस मेले में वाहन खरीद को लेकर खास रिकॉर्ड बना है।
उज्जैन विक्रम व्यापार मेले का आयोजन ने रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। 9 अप्रैल की दोपहर तक कुल 23267 वाहनों का विक्रय हुआ जिससे क्रेता और विक्रेता के मध्य 1200 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ हैं। 8 अप्रैल तक मेले में कुल 21596 वाहनों की बिक्री पर 112 करोड़ 32 लाख 31 हजार 654 रुपये के टैक्स की छूट मिली है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन संतोष मालवीय ने बताया कि, अभी 2000 से अधिक वाहनों का लगभग 15 करोड़ राजस्व आना शेष हैं। जिससे टैक्स छूट की राशि बढ़कर 125 करोड़ से अधिक होगी। अभी तक आयोजित होने वाले सभी व्यापार मेलों में सबसे ज्यादा है।
प्रथम बार आयोजित उज्जैन व्यापार मेला में व्यापार में एक रिकॉर्ड सेट किया है। वहीं ग्वालियर व्यापार मेले से तुलना की जाएं तो ग्वालियर मेले में वाहन टैक्स पर छूट का आंकड़ा 101.58 करोड़ रुपए रहा हैं। जिससे 25% अधिक छूट/राजस्व उज्जैन विक्रम व्यापार मेले में प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि, आमजन टैक्स में मिली छूट का जमकर लाभ उठाया है। विक्रम व्यापार मेले में वाहनों की काफी संख्या में बिक्री हुई है। उज्जैन में आयोजित विक्रम व्यापार मेले को आम जनता का काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है। कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह के निर्देशन एवं नोडल जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना के मार्गदर्शन में व्यापार मेले का सफल आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल तक विक्रम व्यापार मेले में 15653 मोटर कार, 4942 मोटर साइकल/स्कूटर एक अडॉप्टेड व्हीकल, एक स्कूल बस, दो ई-रिक्शा, 702 गुड्स कैरियर, 18 मैक्सीकेब, 2 मोपेड, 222 मोटर केब, 32 ओम्नी बस (निजी उपयोग), 5 गुड्स कैरियर (तीनपहिया) और 15 तीनपहिया पैसेंजर वाहनों की बिक्री हो चुकी है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: विक्रम व्यापार मेले में कार खरीद पर बंपर छूट, 1200 करोड़ के वाहन बिके
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
