MP News: लोकतंत्र में लोकप्रिय सरकारें जो योजनाएं बनाती हैं, उसे लागू करने का जिम्मा शासकीय सेवकों या सरकारी कर्मचारियों पर ही होती हैं। इसी वजह से सरकारों की यह भी जिम्मेदारी होती है कि इन कर्मचारियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखे।
अगर शासकीय सेवक अपने घर-परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरी करने की चिंताओं में ही उलझे रहेंगे तो जनहित के लिए उनके पास जो काम होते हैं, वह प्रभावित हो सकता है। इसलिए एक कल्याणकारी सरकार को बहुत ही व्यापक दृष्टिकोण से काम करना होता है।

शासकीय सेवकों के लिए भी सोचती है मोहन सरकार
मध्य प्रदेश सरकार अगर प्रदेश की जनता के कल्याण में लगी हुई है तो उसका यह भी दायित्व है कि शासकीय सेवकों की जरूरतों का भी ख्याल रखे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं। इसलिए, उन्होंने शासकीय सेवकों का डीए बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे लाखों कर्मचारी लाभांवित होंगे।

7 लाख से अधिक शासकीय सेवकों को राहत
इसी को देखते हुए एमपी शासन ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ा हुआ डीए इसी महीने के वेतन से मिलने लगेगा। मोहन यादव सरकार के इस फैसले से राज्य के 7 लाख से ज्यादा शासकीय सेवकों को फायदा मिलेगा।

डीए में 4% बढ़ोतरी की गई
होली से पहले मोहन सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को यह बहुत बड़ा तोहफा है। अभी तक एमपी में सरकारी कर्मचारियों को 42% डीए मिलता था, जो अब बढ़कर 46% हो गया है।
तीन किश्तों में मिलेगी बकाए की रकम
मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार का यह फैसला 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगा और सरकार 8 महीनों की बकाया राशि का भुगतान तीन किश्तों में करेगी।

बकाए रकम से मिलेगी अतिरिक्त खुशी
बकाया राशि शासकीय कर्मियों को इसी साल जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में दिया जाएगा। अगर 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को तीन किश्तों में एकमुश्त अतिरिक्त रकम मिलेगी तो वे अपनी जरूरतों के हिसाब से कुछ बड़ा काम कर सकते हैं या उन्हें बचत का मौका मिलेगा।
लेकिन, मध्य प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसलिए, रिटायर कर्मचारियों और मृत शासकीय सेवकों के परिजनों को पूरी बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त में ही करने का निर्णय लिया है।

मतलब, एमपी सरकार अगर प्रदेश की जनता की हर आवश्यकताओं का ध्यान रख रही है तो जिन जन सेवकों पर यह भार है, उसकी जरूरतों को भी उपेक्षित नहीं छोड़ रही है। सरकारी कर्मचारियों को मिली इस राहत से उनका मनोबल बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आखिरकार जनता को ही लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications