OPINION: पंजाब में विकास की ट्रेन रुकने वाली नहीं है। विकास क्रांति रैली की रफ्तार और तेज हो गई है। पंजाब के विकास में सीएम भगवंत मान सौगातों की झड़ी लगा दी है। पंजाब के बठिंडा में विकास की गंगा बहाने के लिए सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1125 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही बठिंडा में नए बस स्टैंड और 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बठिंडा में 1125 करोड़ रुपए का पैकेज 75 साल में कभी किसी सरकार ने नहीं दिया है। इस पैकेज से बठिंडा की तो तस्वीर ही बदल जाएगी।

मुफ्त शिक्षा के लिए 7 बड़े स्कूल बनेंगे। 13 और मोहल्ला क्लिनिक बनाए जाएंगे। जिसमें सभी टेस्ट फ्री और दवाएं मुफ्त मिलेंगी। नए अस्पताल बनेंगे। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। लोगों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए नई सड़कें बनाई जाएंगी। सीवरेज का काम किया जाएगा। नया बस स्टैंड बनाया जाएगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ना तो अकाली दल, ना ही बीजेपी और ना ही कांग्रेस ने पंजाब के विकास के लिए काम किया। इन पार्टियों ने पंजाब में सिर्फ राज किया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले डेढ वर्षों में पंजाब की तस्वीरें बदल दी हैं।
42 हजार लोगों को मिली नौकरी
पंजाब सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से लोगों में खुशहाली है। बिजली, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की योजनाओं से लोगों का जीवन काफी आसान हुआ है। 42 हजार लोगों को नौकरी मिली है। इससे पहले कभी किसी सरकार ने शहीदों के परिवार की सुध तक नहीं ली। लेकिन सीएम भगवंत मान शहीद के घर जाकर परिवार को सम्मान के तौर पर 1 करोड़ की राशि प्रदान की।
यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में करेगी इजाफा, इन स्वास्थ्य केंद्रों का होगा नवीनीकरण
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications