मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राज्य के 13 जिलों में 19 इनस्ट्रीम स्टोरेज संरचनाओं की नींव रखी। बरगढ़, बलांगीर, बौध, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कालाहांडी, क्योंझर, खोरधा, पुरी, संबलपुर, सुबरनापुर और सुंदरगढ़ जिले में इनस्ट्रीम संरचनाएं बनाए जाएंगे। नवीन पटनायक सरकार इन परियोजनाओं पर 4600 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इस मौके पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में लोगों का उत्साह देखने को मिला। केंद्रपाड़ा में 15 हजार से अधिक किसान मौजूद थे। उनमें से लगभग 10 हजार महिलाएं थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से हमारे किसानों को विशेषकर पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में अत्यधिक लाभ होगा। परियोजनाओं से मछली पालन, पशुपालन आदि में भी मदद मिलेगी। परियोजना से भूजल स्तर बढ़ेगा और पर्यावरण संतुलित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं हमारे सतत विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इन परियोजनाओं से बाढ़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 में 11700 करोड़ रुपये से इनस्ट्रीम स्टोरेज की योजना शुरू की गयी थी। अब तक 3 चरणों में 72 परियोजनाओं के लिए कार्यक्रम तैयार किये जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य किसानों का विकास और पर्यावरण की सुरक्षा करना है। कालिया योजना, किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण सुविधा, फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान आदि जैसे हमारे कार्यक्रमों ने राज्य में किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- Odisha: नवीन सरकार शहरी क्षेत्रों में 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' लॉन्च करने की तैयारी, जानिए क्या है प्लान
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
