ओडिशा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' स्कीम लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश सरकार ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और एनएसी को अभियान मोड पर यूएलबी स्तर पर कार्यक्रम शुरू करने और इसे 7 फरवरी तक पूरा करने के लिए कहा है। आवास और शहरी विकास (एच एंड यूडी) विभाग ने दिशानिर्देश भी जारी किए हैं जिसके अनुसार यूएलबी इस अभियान के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करेंगे।
ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार जन-केंद्रित योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए तेजी कार्य कर रही है। इसके साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का भी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अब सरकार अमा ओडिशा नबीन ओडिशा (शहरी) अभियान शुरू करने जा रही है।

इसके तहत ऐसे शिविर स्थापित किए जाएंगे जहां, जिला शहरी विकास एजेंसियां (डीयूडीए) जानकारी एकत्र करेंगी और इसे निदेशक, नगरपालिका प्रशासन के कार्यालय पहुंचाएंगी। ओडिशा में बीजेडी नेतृत्व वाली सरकार की चुनाव से पहले ये बड़ा कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक शहरी विकास विभाग ने अपने दिशानिर्देशों में शिविर कार्यक्रम 20 जनवरी तक तैयार करने का निर्देश दिए हैं। शिविर के बारे में यूएलबी में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उन्हें पहले से सूचित किया जाएगा। यूएलबी बैठने की व्यवस्था, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, जलपान, ऑडियो विजुअल और आईईसी गतिविधियों के लिए आवश्यक अन्य सामग्री की आवश्यक की व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।
इसके अलावा संबंधित विभाग भी अपने विभाग की विशिष्ट योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए शिविर के दिन आवश्यक कदम उठाएंगे। टीवी विज्ञापनों, रेडियो जिंगल, अखबार के विज्ञापनों, बैनरों और होर्डिंग्स के माध्यम से 360 डिग्री आईईसी अभियान भी चलाएंगे और अपने संबंधित सोशल मीडिया खातों पर अपनी योजनाओं का प्रचार करेंगे।
Odisha: ओडिशा में सरकार भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप, बीजेपी की ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
