Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग में काम करने वालों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड में कार्यरत प्रदेश भर के अधिकारी हो कर्मचारियों को कंपनी ने बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने बोनस के साथ ही 4 % महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। 1 जुलाई 2023 से 4 % महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद यह 46 फीसदी हो गया है। पूर्व में स्टेट के पावर कंपनी लिमिटेड से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को 42 % भत्ता मिला करता था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के चेयरमैन पी दयानंद ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि सभी का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। इसके साथ ही वाहन भत्ता में भी वृद्धि की जाती है। इस बढ़ोतरी से होने वाला लाभ रिटायर हो चुके अधिकारियों कर्मचारियों के पेंशन में किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में विकास का संकल्प लिया है। जिसे पूरा करने में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी विशेष भूमिका निभा रही है। आज पूरे छत्तीसगढ़ में सस्ती बिजली के जरिए हम आम आदमी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में ख़ास भूमिका निभा रहे हैं।
पी दयानंद ने कहा कि आज संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 62 लाख 64 हजार उपभोक्ताओं को यह सेवाएं दी जा रही हैं। कोरबा पश्चिम में करीब 13000 करोड़ की लागत से बनने वाले 1320 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना बहुत शीघ्र की जानी है। इस पावर प्लांट की स्थापना के साथ जल्द ही राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
