Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। प्रदेश सरकार ने नये साल 2024 में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की झड़ी लगा दी है। आने वाले नये साल पर उन्हें छुट्टियां ही छुट्टियां मिलेंगी।
सरकारी कर्मचारियों को नये साल में सिर्फ 234 दिन ही काम करना होगा। उन्हें कुल 131 दिनों का अवकाश मिलेगा। कर्मचारियों को कब-कब और कितने दिनों का अवकाश मिलेगा, इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन्हें साल 2024 में कुल 59 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे।

सरकारी कार्यालयों में 5 वर्किंग डे और दो हॉलिडे की व्यवस्था
नये साल में भी सरकारी कार्यालयों में 5 वर्किंग डे और दो हॉलिडे की व्यवस्था जारी रखने का फैसला लिया गया है। 112 छुट्टियों में 52 शनिवार और 52 रविवार शामिल है। इसके साथ ही 23 सामान्य छुट्टियां और 16 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। खास बात यह है कि सरकारी कर्मचारियों को सबसे ज्यादा छुट्टियां अप्रैल में मिलेंगी।
16 सार्वजनिक अवकाश भी मिलेंगे
आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार के दिन हैं, जिसके चलते इन त्योहारों पर अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। कैलेंडर के नोटिफिकेशन के अनुसार होली, दीपावली, दशहरा, रामनवमी, ईद, मुहर्रम, ईदुज्जुहा, गांधी जयंती सहित 16 सार्वजनिक अवकाश भी मिलेंगे।
ये रही छुट्टियों की लिस्ट
गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
संत रविदास जयंती - 24 फरवरी
महाशिवरात्रि - 8 मार्च
होली - 25 मार्च
गुड फ्राइडे - 29 मार्च
गुड़ी पड़वा - 09 अप्रैल
चैती चंद - 10 अप्रैल
ईद-उल-फितर- 11 अप्रैल
श्रीरामनवमी - 17 अप्रैल
परशुराम जयंती 10 मई
बुद्ध पूर्णिमा - 23 मई
ईद-उल-जुहा - 17 जून
मोहर्रम - 17 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
रक्षाबंधन - 19 अगस्त
कृष्ण जन्माष्टमी - 26 अगस्त
मिलाद उन नबी - 16 सितंबर
गांधी जयंती - 2 अक्टूबर
दशहरा - 12 अक्टूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती - 17 अक्टूबर
दीपावली - 31 अक्टूबर गुरुवार
गुरु नानक जयंती - 15 नवंबर
क्रिसमस - 25 दिसंबर
यह भी पढ़ें- MP: मजदूरों को ही सीधे मिले राशि, CM मोहन यादव के निर्देश, हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम को PM मोदी करेंगे संबोधित
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
