MP News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की जोरों से तैयारी चल रही है। मध्य प्रदेश में सुशासन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस खास अवसर पर इंदौर के कनकेश्वर धाम में हुकुमचंद मिल के मजदूरों को उनका हक देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए हैं।

सीएम मोहन यादव का निर्देश, मजदूरों को सीधा मिले पैसा
सीएम ने कहा कि कार्यक्रम में हुकुमचंद मिल के मजदूरों और उनके परिवारों को उनको हक दिया जाएगा। इस दौरान सरकार 30 साल से बाकी मिल मजदूरों को देनदारियां देगी। इससे मजदूरों को उनका हक मिलेगा। इस कार्यक्रम पर सीएम मोहन यादव खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए साफ निर्देश दिया है कि मजदूरों को ही सीधे राशि मिले। साथ ही उन्होंने डीएम को मजदूर संघों से बात करने को भी कहा है।
सीएम ने मजदूरों की बकाया राशि लौटने के लिए 464 करोड़ रुपये किए स्वीकृत
इतना ही नहीं मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए सीएम मोहन यादव बिल्कुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की अन्य बंद मिलों की अधिकारियों से जानकारी मांगी है। साथ ही इन मिलों के मजदूरों को होने वाले भुगतान की लंबित जानकारी भी मांगी है। मुख्यमंत्री ने हुकुमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि लौटने के लिए 464 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
यह भी पढ़ें- MP News: हुकमचंद मिल के मजदूरों को मिलेगा बकाया, CM मोहन यादव ने किये भुगतान के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
