Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने अपने चुनावी वादों में से एक महत्त्वपूर्ण वादे को पूरा कर दिया है। राज्य में तेंदूपत्ता एकत्र करने का काम आदिवासी समुदाय के लोग करते हैं। छत्तीसगढ़ ने तेंदूपत्ता एकत्र करने के एवज में मिलने वाला मेहताना बढ़ाकर 5500 रुपये कर दिया है ,इसके अलावा विवाहित महिला को वित्तीय मदद देने के लिए 'महतारी वंदन योजना' को भी लागू करने की सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन फैसलों को लागू करने की मंजूरी दे दी है।

साय कैबिनेट ने पीएम नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में तेंदूपत्ता एकत्र करने वाले परिवारों के हित में महत्वपूर्ण फैसला किया गया. इसके तहत जंगलों से तेंदूपत्ता एकत्र करने के बदले में पारिश्रमिक 4000 रुपये प्रति बोरा मिलता था. विष्णुदेव सरकार ने इसे बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति बोरा कर दिया है।
इस मद में बढ़ी हुई राशि को देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार 'तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना' शुरू करेगी। कैबिनेट की बैठक में इस योजना को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस नई योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा 75 प्रतिशत एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा 25 प्रतिशत धनराशि Financial Aid के रूप में प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह अर्थात सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध करवाई जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
