Manohar Lal khattar Launched Transfer Portal Group-D Employees: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे देश में मनाई गई है। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस सुशाशन दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर ट्वीट कर दी है।
उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस-2023 पर ग्रुप-D के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ग्रुप-डी के कर्मचारियों के तबादले का पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। ग्रुप डी के सभी कर्ममचारी अब अपने पसंदीदा जिले में ट्रांसफर और कॉमन काडर के अन्य पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे।

पंचकूला में सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
सभी कर्मचारी इस पोर्टल पर करें https://groupd.csharyana.gov.in आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश के हर जिले में सुशासन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचकूला में सुशासन दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
सीएम मनोहर लाल ने आंगनवाड़ी वर्कर्स और बीडीपीओ को दिए स्मार्टफोन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को कई खुशखबरियां दीं। इस दौरान सीएम ने ग्रुप डी के कर्मचारियों के तबादले के पोर्टल की लॉन्चिंग की। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश भर की 25 हजार आंगनवाड़ी वर्कर्स, एक हजार सुपरवाइजर और 140 बीडीपीओ को स्मार्टफोन भी दिए। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2024 के नए कैलेंडर का भी लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें- मनोहर लाल खट्टर सरकार करेगी साहा ग्रोथ सेंटर का विस्तार, 2300 एकड़ जमीन की खरीद को हरी झंडी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
