हरियाणा सरकार ने अंबाला साइंस इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने साहा ग्रोथ सेंटर के विस्तार का फैसला लिया है ताकि इससे उद्यमियों को बढ़ावा मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए मनोहर लाल खट्टर सरकार ने साहा गोथ सेंटर के विस्तार का फैसला लिया है और इसके लिए 2300 एकड़ जमीन की खरीद को मंजूरी दी गई है।
गौर करने वाली बात है कि अंबाला साइंस इंडस्ट्री को अंबाला की लाइफलाइन माना जाता है। यहां ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर करने के लिए सरकार ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर पर नए फ्रेट टर्मिनल निर्माण करा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि अंबाला साइंस सिटी द्वारा बनए गए माइक्रोस्कोप और अन्य उपकरण का इस्तेमाल करके बड़े डॉक्टर, इंजीनियर, स्पेस वैज्ञानिक आगे बढ़ रहे हैं। शहर के विकास में यहां की साइंस इंडस्ट्री का काफी अहम योगदान है।

विज ने कहा कि अंबाला में इंडस्ट्री, बिजली, पानी, टांसपोर्टेशन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं ताकि यहां पर व्यापार बढ़े। यहां पर सड़कों को बेहतर किया जा रहा है, इसके जाल को बढ़ाया जा रहा है। अंबाला-साहा रोड को फोरनेल किया जा चुका है, जिसकी वजह से यहां उद्यमियों को आने में काफी आसानी होती है।
वहीं रिंग रोड, अंबाला से दिल्ली एक्सप्रेसवे, अंबाला-कालाआम्ब और अंबाला चंडीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। इस बात का भी प्रयास किया जा रहा है कि रिंड रोड को हाईवे नंबर 152-डी से जोड़ा जा सके। अनिल विज ने कहा कि अमेरिका इसलिए अमीर नहीं है कि वहां की सड़कें अच्छी हैं बल्कि अमेरिका की सड़कें अच्छी हैं इसलिए अमेरिका अमीर है। हम बेहतर ढांचा तैयार कर रहे हैं, इसका लाभ अंबाला साइंस सिटी को होगा। अंबाला डॉमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण का भी कार्य चल रहहा है। हमारी कोशिश है कि अगले 4-5 महीनों में इसे शुरू किया जा सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
