Jharkhand: झारखंड की 4200 छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए नामांकन में रुचि बढ़ाने और आर्थिक सहायता के लिए चंपई सोरेन सरकार मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी। सोमवार को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई। झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

शासकीय , निजी और पीपीपी मोड पर संचालित डिप्लोमा स्तरीय कोर्स में नामांकन लेने वाली 10वीं कक्षा पास छात्राओं को हर वर्ष 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। योजना का लाभ 3 हजार छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए छात्राओं को राज्य में स्थित शैक्षणिक संस्थानों से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई और आईटीआई पास होना अनिवार्य है। जेटेट परीक्षा आयोजन नियम प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
विद्यार्थियों के लिए छात्रावास पोषण योजना होगी शुरू
कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों के निर्माण, संचालन और प्रबंधन के लिए झारखंड में एसटी, एससी, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक छात्रावास पोषण योजना 2024 की शुरुआत की जाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर हरी झंडी मिली है। योजना लाने के पीछे का मकसद यह है कि छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राएं यहां की साफ-सफाई तथा सुरक्षा से मुक्त होकर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे सकें ।
इस प्रस्ताव के तहत छात्रावासों का संचालन अब गैर शासकीय संस्थानों (एनजीओ) के जरिये से किया जाएगा। चयनित एनजीओ छात्रावास प्रबंधन समिति के साथ समन्वय बनाकर छात्रावासों का संचालन और प्रबंधन का कार्य करेंगे । एनजीओ द्वारा यहां रहने वाले विद्यार्थियों को पका हुआ भोजन कल्याण विभाग द्वारा निर्मित मेनू के मुताबिक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें झारखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना का बढ़ा दायरा, 50 की उम्र में ही मिलने लगेगी महिलाओं को पेंशन
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications