झारखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना का बढ़ा दायरा, 50 की उम्र में ही मिलने लगेगी महिलाओं को पेंशन
Jharkhand News: झारखंड में अब 50 साल से अधिक आयु की महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं 50 साल से अधिक उम्र के अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुषों को भी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इससे पहले वृद्धा पेंशन 60 की आयु के बाद मिलती थी, पर अब 50 साल की आयु के बाद ही पेंशन मिलने लगेगी।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से प्रति माह एक हजार रुपया पेंशन दिया जाएगा। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध का पत्र जारी कर दिया है। सभी वर्ग की महिलाएं और अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुष आर्थिक और सामाजिक तौर से पिछड़े हुए हैं।
उनके जीवनस्तर को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक रुप से सहायता की जरुरत है। उन लोगों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का फायदा लेने के लिए अनुसूचित जाति -जनजाति के हितग्राहियों को आवेदन के साथ आधार कार्ड समेत अन्य कागजात जमा करना होगा।
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से 50 वर्ष के महिला, एससी, एससी पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन का फैसला लिया है। इसके तहत लाभुक आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और जाति प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी जमा करें।
यह भी पढ़ें कैक्टस से आमदनी बढ़ाएंगे झारखंड के किसान, बंजर जमीन को मिलेगा नवजीवन


Click it and Unblock the Notifications