Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही।

पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है और प्रभु रामलला हमारे भाँचा हैं। प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़े सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्री राम का आगमन हुआ और पहली नाट्यशाला भी रामगढ़ में है। पर्यटन स्थल बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव को देखने देश-विदेशों से लोग आए, हम उन ऊंचाइयों पर मैनपाट को पहुंचाएंगे।
पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अंबिकापुर के एयरपोर्ट की शुरुआत होने पर अयोध्या और बनारस घूमने आने वाले टूरिस्ट मैनपाट तक पहुंचेंगे। जिससे मैनपाट में पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए मोटल में पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम भी किए जा रहे है।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, गणमान्य नागरिक अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी सहित स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें OPINION: सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई ताक़त, लोकसभा चुनाव पूर्व छत्तीसगढ़ में बीजेपी हुई मजबूत
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
