Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से हो रहा है। यही वजह है कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता का झुकाव डबल इंजन की सरकार के प्रति ही नजर आ रहा है। सियासी हलकों में इस बात की चर्चा ज़ोरो पर है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा बेहद ही मजबूत स्थिति में हैं।

सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार आने पर सुशासन स्थापित करते हुए नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लायेंगे। इसके परिपालन में सरकार ने पहले ही दिन से ही प्रधानमंत्री की गारंटियों पर अमल शुरू कर दिया गया था। वहीं भाजपा संगठन का मानना है कि जिस तेजी से मोदी जी की गारंटी पर काम हुआ है,उससे जनता के मन में भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है,इसका लाभ लोकसभा चुनाव में मिलना तय है।
सीएम विष्णुदेव साय ने हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में अपनी सरकार के कामकाज का लेखा जोखा पेश किया था। साय ने कहा कि हम राज्य में 18 लाख परिवारों को पक्का आवास देने, किसानों को 2 साल का बकाया बोनस का भुगतान करने, 3100 रुपए क्विंटल के भाव से और 21 किं्वटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने, विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने जैसी अनेक गारंटियों को हम पूरा कर चुकें हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ भी पूरे मनोयोग के साथ अपनी भागीदारी के लिए तत्पर है। ' विष्णुदेव साय ने आगे कहा था कि विकसित भारत' के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने 'विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण का लक्ष्य स्वयं के सामने रखा है। राष्ट्र को नवनिर्माण के लिए एकजुट करने और हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर 2023 से छत्तीसगढ़ में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' शुरू हुई है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए 847 करोड़ 45 लाख रुपए लागत की 1180 किलोमीटर लंबाई वाली 333 सड़कों की निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों की 366 बसाहटें लाभान्वित होंगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस योजना से 29 हजार 439 परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। इनमें से 15 हजार से अधिक परिवारों को आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। 13 हजार 188 परिवारों को पहली किश्त की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की 7 लाख 82 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ वन विकास निगम ने कमाया मुनाफा, CM विष्णुदेव साय को सौंपा 2.26 करोड़ रूपए का लाभांश राशि चेक
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
