Jharkhand: भारत में बीते नौ साल में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। सोमवार को नीति आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा कि झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में गरीबों की संख्या घटी है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बहुआयामी गरीबी 2013-14 में 29.17 प्रतिशत थी, जो 2022-23 में घटकर 11.28 % रही। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान 24.82 करोड़ लोग इस श्रेणी से बाहर आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में 2015-16 में 42.10 लोग गरीबी रेखा में थे,वहीं 2019-21 में यह संख्या घटकर 28.81 % रह गई। आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवनस्तर के मोर्चे पर कमी की स्थिति को मापती है। यह 12 लगातार विकास लक्ष्यों से संबद्ध संकेतकों के माध्यम से दर्शाए जाते हैं। इनमें पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, मातृत्व स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा के साल , स्कूल में उपस्थिति, खाना पकाने का ईंधन, स्वच्छता, पीने का पानी, बिजली, आवास, संपत्ति और बैंक खाते शामिल हैं।
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बीते लगभग दो दशकों में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। इस दौरान गरीबी का स्तर तेजी से 50 फीसदी से घटकर 11.28 % पर आ गया है। गरीबी में गिरावट की तेजी से साफ है कि 2024 के दौरान भारत इस मोर्चे पर एक अंक के आंकड़े में पहुंच जाएगा। झारखंड में गरीबी में आई कमी के श्रेय काफी हद तक हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से लागू की गई योजनाओं को जाते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
