Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला का दौरा किया। इस विजिट के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों को 200 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात की। उन्होंने शहरी क्षेत्र तहत जोड़े जाने वाले मरीन ड्राइव का भी आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने गृह जिले में टाउन हॉल भवन (सरायकेला) के उद्घाटन एवं राज्य संपोषित विकासोन्मुखी योजनाओं के शिलान्यास/ उदघाटन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला में स्वतंत्रता सेनानी, ओड़िया कवि तथा सामाजिक कार्यकर्ता उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उत्कलमणि गोपबंधु दास आदर्श टाउन हॉल भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरायकेला ने कदम बढ़ाया है। खरकई नदी पर मरीन ड्राइव का निर्माण होगा। सीएम सोरेन ने करीब ₹334 करोड़ की 220 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 16 योजनाओं का उद्घाटन एवं 204 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम आधुनिक युग में प्रवेश कर चुके हैं। पुरानी व्यवस्था में क्यों रहें! परिवर्तन होगा। यहां पार्क, मरीन ड्राइव, धार्मिक स्थलों का विकास समेत अन्य कार्य होंगे। हम रहें या ना रहें, लेकिन आने वाली पीढ़ी यहां के इतिहास से रूबरू होगी।
यह भी पढ़ें झारखंड में मिशन शक्ति के तहत होगी 178 कर्मियों की भर्ती, चंपई सोरेन कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications