Jharkhand News: झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में केंद्र प्रायोजित मिशन शक्ति का सही तरीके से संचालन करने के लिए 178 कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य कैबिनेट से आउटसोर्सिंग से नियुक्ति प्रक्रिया को स्वीकृति मिल चुकी है। ज्ञात हो कि मिशन शक्ति योजना के तहत संबल और सामर्थ्य घटक कार्यक्रमों के तहत कुल 9 योजनाएं चलाई जानी हैं। संबल कार्यक्रम के तहत वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी अदालत का संचालन होता है।

इसके अलावा सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत शक्ति सदन (स्वाधार गृह एवं उज्ज्वला योजना), कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए राष्ट्रीय क्रेच योजना (पालना), कामकाजी महिला छात्रावास (सखी निवास), महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीआई) शामिल हैं। ज्ञात हो कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग की अवधि 2021-2022 से 2025-2026 के दौरान विशेष योजना के रूप में मिशन शक्ति की शुरुआत की थी।
मिली जानकारी के मुताबिक मिशन शक्ति के तहत संचालित उपरोक्त योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण केंद्र का गठन किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर एक-एक केंद्र बनेगा। इन्हीं केंद्रों के लिए ही आउटसोर्सिंग पर कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके माध्यम से कुल 176 पदों का सृजन किया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की अर्हता भी तय कर ली गई है।
यह भी पढ़ें झारखंड सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
