Jharkhand: चुनावी साल में झारखंड की चंपई सरकार के पहले बजट पर पूर्ववर्ती सरकार की पूरी छाया रहेगी। एक अनुमान के अनुसार राज्य सरकार एक लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट मंगलवार को सदन के पटल पर रखेगी। लोकसभा चुनाव निकट है। इसी साल के अंत तक राज्य में विधानसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में झारखंड सरकार का पूरा फोकस लोगों को आकर्षित करने पर होगा।

चर्चा के मुताबिक यह चुनावी बजट होगा, जिसमे बड़े मतदाता समूहों पर खास नजर होगी। इसमें किसानों के लिए राज्य सरकार ने कर्ज माफी की योजना धरातल पर उतारी है। उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा बजट का प्रमुख हिस्सा होगी। युवाओं के लिए रोजगार के संसाधनों पर विशेष फोकस होगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचनाओं के लिए राशि का प्रविधान होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए झारखंड सरकार ने सुगम परिवहन सेवा की शुरूआत हाल ही में की है। इसके लिए राशि का प्रविधान के लिए आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान होगा। प्रदेश सरकार ने आठ लाख से ज्यादा लोगों को पक्का मकान देने के लिए अबुआ आवास योजना आरंभ किया है। इसके तहत मंजूरी दी जा रही है। चम्पई सोरेन सरकार इस योजना का विस्तारित करेगी। बीते वर्ष सरकार ने बजट को हमीन कर बजट यानि हमारा बजट बताया है। इस दफा भी बजट का थीम इसी के इर्द-गिर्द होगा। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव सदन में पांचवीं दफा बजट पेश करेंगे।
यह भी पढ़ें झारखंड: सीएम चंपई बोले- तीन महीनों के अंदर मिलेगा अबुआ आवास योजना के तहत 3 लाख परिवारों को घर
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications