झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जब से सत्ता संभाली है उनका फोकस उनकी गठबंधन की सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ उसके लाभार्थियों तक पहुंचाना है और जनता से किया वादा पूरा करना है। इसी प्रयास के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

गौरतलब है कि बुधवार को सीएम चंपाई सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में "मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना" का शुभारंभ किया और इस अवसर पर उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहतरांची के मोरहाबादी मैदान में स्वीकृति पत्र वितरित किए।
गुमला एवं लोहरदगा के हजारों लाभुकों को तीन कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए स्वीकृति पत्र एवं पहली किस्त दी!
एम सोरेन ने बताया "लोहरदगा और गुमला के 2 लाख से अधिक परिवार विभिन्न चरणों में योजना से आच्छादित होंगे। पहले चरण में 24, 117 चिन्हित हुए। रांची के 13,222, गुमला के 7,663 एवं लोहरदगा के 3,228 लोगों को अबुआ आवास के लिए स्वीकृति पत्र और 72 करोड़ रुपये से अधिक DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई।"
सीएम सोरेन ने कहा झारखंड में अबुवा आवास योजना के पहले चरण के अंतर्गत दो लाख परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद तीन महीनों के अंदर 3 लाख परिवारों को इस योजना के अंतर्गत तीन कमरों का मकान मिलेगा।
सीएम सोरेन आज फिर ये बात कही कि राज्य में कोई भी परिवार भवनहीन नहीं रहेगा, सभी का अपना पक्का घर होगा, सभी को शिक्षा देंगे, पैसे के अभाव में किसी की पढ़ाई नहीं रुकेगी। हर परिवार में शिक्षा का दीप जलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि 2027 तक हर जरूरतमंद परिवार को इसका लाभ मिले।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications