Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड बनाने में शीर्ष दस में छत्तीसगढ़ शामिल है। ज्ञात हो कि आयुष्मान योजना में एपीएल परिवार को 50 हजार तथा बीपीएल कार्डधारक परिवार को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिलता है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योजना के सम्बंध में आंकड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किये हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले 30 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया है। वे पूरे भारत में 28,351 सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रूपए तक मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना से अब तक 5.3 करोड़ से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्हें 61,501 करोड़ रूपए का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है।
सीएम साय ने लिखा है कि हमारी सरकार भी इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिले इसके लिए प्रयास कर रही है, जिनके कार्ड नहीं बन पाएं हैं, उनको कार्ड बना कर देने के लिए प्रयास कर रही है।जनता का उत्तम स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।
वहीं आयुष्मान भारत योजना स्टेट नोडल एजेंसी के उपसंचालक डा. खेमराज सोनवानी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन के जरिये से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ लोगों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
